फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ठंड और कोहरे के प्रकोप से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

ठंड और कोहरे के प्रकोप से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Sat, 02 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ठंड और कोहरे के प्रकोप से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी
ठंड में इजाफा के साथ कोहरे के प्रकोप के चलते रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। ट्रेनों की लेटलतीफ और निरस्तीकरण से यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को वाराणसी-छपरा रेल खंड पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से गुजरी, तो कुछ निरस्त कर दी गई थी। अप और डाउन सेनानी, सारनाथ, सद्भावना और पवन एक्स्रपेस अपने निर्धारित समय से चार से 11 घंटे विलंब से गुजरी। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल हो गया है। शुक्रवार को मुगलसराय-दानापुर रेल खंड पर डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तथा जनसाधारण एक्सप्रेस का निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मगध एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, विभूति, दादर, ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस सहित दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से गुजरीं। कुछ ट्रेनों कैंसिल होने और कई ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों बिताना पड़ा। प्लेटफार्मों से लेकर प्रतीक्षालयों तक यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। दिल्ली से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी 11 घंटे, सद्भावना सात घंटे, पवन एक्सप्रेस पांच घंटे, सारनाथ चार घंटे और गोदिया छह घंटे, लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से गाजीपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed