फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन पेंशन योजना का लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन पेंशन योजना का लोकार्पण

Wed, 06 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन पेंशन योजना का लोकार्पण
गाजीपुर। प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन पेंशन योजना का लोकार्पण मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया। एक ही साथ पूरे देश में लागू की गई योजना का लोकार्पण गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसी क्रम में जिला पंचायत के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने श्रमिकों को कार्ड का वितरण किया। इस बीच करीब 200 श्रमिकों को कार्ड दिया गया। लोगों का कहना है कि इस योजना के तहत चौथेपन में मिलने वाला तीन हजार रुपये पेंशन बहुत ही कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

विधायक श्रीमती राय ने कहा कि केंद्र सरकार की यह बहुत महत्वाकांक्षी और पारदर्शी योजना है, जो हर वर्ग और समुदाय के लिए लाभकारी है। भाजपा की सरकार सबके लिए सोचती है। किसान, श्रमिक समेत मेहनतकश तबके के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से वृद्धावस्था में एक बड़ा सहारा मिलेगा जिससे बुजुर्ग अवस्था में किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। कार्यक्रम में अतिथियों ने बड़ी संख्या में आए श्रमिकों को कार्ड का वितरण किया। इसके बाद सभागार में लगे एलईडी पर गुजरात से मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उनके उद्बोधन को भी सुनाया गया। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि इस योजना में 15 हजार मासिक आय वाले असंगठित श्रमिकों जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है, शामिल हो सकते हैं। बाद में 60 वर्ष की अवस्था पूरी हो जाने के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। इसमें अलग-अलग आयु के अनुसार मासिक किस्त भी लिया जाएगा। खास बात यह है कि जितना श्रमिक के खाते से धन काटा जाएगा उतना ही अंशदान सरकार करेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी के. बालाजी, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी आलोक राय, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
पंजीकरण के लिए ब्लॉकवार कैंप
गाजीपुर। प्रधानमंत्री श्रम- योगी मानधन पेंशन योजना के तहत जिले में अब तक करीब 24 सौ पात्रों के कार्ड बनाए जा चुके है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी बताया कि यह सरकार की बेहतरीन योजना है। इसमें पंजीकरण के लिए सभी ब्लॉकों पर शिविर का संचालन किया जा रहा है। इन शिविरों के अलावा किसी भी सहज जन सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड, बैंक पास बुक और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके बाद उन्हें कार्ड प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के मानक को पूरा करने वाले लोग जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed