{"_id":"5c30efe2bdec2256ae0cc2a1","slug":"181546711010-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में शनिवार को हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के बालाजी ने 50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पीएचसी धामूपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। पीएचसी धामूपुर में फर्श का कार्य चल रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने पांडेयपुर मोड़ पर आरसीसी के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रथम को निर्देश दिया कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य पूर्ण करे। फैक्सपेड निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी मालीपुर दस जनवरी तक हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे ट्रामा सेंटर के संबंध में बताया गया कि यूसी भेज कर किस्त की मांग की गयी है। स्टेडियम एवं जिला कारागार पाठशाला का कार्य बंद होने पर नाराजगी व्यक्त की। आडिटोरियम के निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा चिकित्सक आवास एवं नर्सेज हास्टल को फरवरी माह तक कंप्लीट कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अमौरा घाट, पंचवटी करहिया, गंगा आश्रम रघुनाथपुर एवं दैत्रापीर, बाबाघाट, बरेसर तथा मगही नदी, बेसो नदी पर लघुसेतु के कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला दिव्यांग अधिकारी को बचे हुए ट्राईसाइकिल को तत्काल वितरण का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी से सुपोषण मेला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से मुख्यालय तथा सीएचसी, पीएचसी पर दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस जननी सुरक्षा में आशाओं के भुगतान की जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, पेंशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम में संपर्क मार्ग विद्युतीकरण, हैंडपंप, आजीविका मिशन, गन्ना भुगतान, फसली ऋण मोचन की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जो कार्य प्रगति पर है और 80 प्रतिशत तक कम्पलीट हो गया है उसे माह फरवरी तक आचार्य संहिता के पूर्व स्थलीय निरीक्षण करते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण करा ले। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, जिला विकास अधिकारी एम. लाल एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।