फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने पकड़ा 1

पुलिस ने पकड़ा 1

Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा 1
गाजीपुर। वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात गहमर थाना और जमानिया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पिकअप और अल्टो वाहन से 1920 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए नौ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसका खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से शराब की तस्करी के कार्य में लिप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र शुक्रवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच रात करीब एक बजे देवल पुल के पास एक पिकअप वाहन को रोका। जिस पर भूसी लदी हुई थी। भूसी को हटाने पर अंदर 30 पेटी में रखा 1440 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने बक्सर बिहार निवासी भगवान चौहान, सुनील चौहान को गिरफ्तार कर वाहन सहित थाने ले आई। जबकि तस्करी में संलिप्त बक्सर (बिहार) के चिलकड़ा थाने के राजपुर निवासी रोशन चौहान, बक्सर बिहार के रूपेश वर्मा उर्फ सन्नी, बक्सर के भोला चौधरी, बलिया के दिनेश कुमार सिंह उर्फ मिंटू तथा बलिया फेफना के मालदेपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण ने इसी बीच रात में करीब डेढ़ बजे थाना प्रभारी जमानिया अखिलेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक विजयकांत द्विवेदी हमराहियों के साथ पांडेय मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर एक अल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर बिहार ले जाई जर रही 10 पेटी में रखा 480 शीशी शराब किया। बक्सर के मुनीम चौक निवासी कार चालक रूपेश उर्फ शन्नी वर्मा, बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के हैवतपुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ मिंटू सिंह, मल्लाह टोली बक्सर बिहार के भोला चौधरी और बलिया फेफना के मालदेपुर गांव निवासी राज सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर शराब सहित कोतवाली लाई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब के धंधे में वह काफी समय से लिप्त है। उनके गिरोह में दर्जनों सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed