{"_id":"5b7c5b5a42c7924633076f21","slug":"181534876506-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर सुरक्षा का होगा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर सुरक्षा का होगा कड़ा पहरा
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। बकरीद पर सुरक्षा का कड़ा पहरा होगा। नमाज के वक्त सभी मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अफसर चक्रमण करते हुए अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। बकरीद पर अमन शांति बनी रहे, इसके दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित मस्जिदों और ईदगाह में मंगलवार को नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों पर सीओ फोर्स सहित मुस्तैद रहेेंगे। पुलिस की मोबाइल पार्टी लगाई गई है। सूअरबाड़ों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। शांति समिति की बैठक में इस बाबत सभी को ताकीद किया जा चुका है। कहीं पर भी कोई नई परंपरा कायम नहीं होने दी जाएगी। ऐसा कुछ करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गड्ढे में दबाए जाएंगे अपशिष्ट
गाजीपुर। बकरीद पर साफ सफाई की तैयारियों को अंतिम रूप देने में नगर पालिका प्रशासन मंगलवार को सुबह के लेकर देर शाम तक जुटा रहा। अधिशासी अधिकारी उमेशचंद्र ने बताया कि नगर में स्थित ईदगाह और सभी मस्जिदों के आसपास और रास्तों की साफ-सफाई कराई गई। पर्व के दिन मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव कराया जाएगा। बकरीद पर्व पर सभी इलाकों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। जानवरों के अपशिष्ट को गड्ढों में दबाया जाएगा। इसके लिए टेढ़वा रेलवे क्रासिंग के पास दो गड्ढे खुदवाये गए हैं। जिस ट्रैक्टर से अपशिष्ट जाएगा, उस ट्रैक्टर के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे।