{"_id":"5b3e57834f1c1bb2288b4c37","slug":"181530812291-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के 25 फीसदी छात्रों को मिला ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के 25 फीसदी छात्रों को मिला ड्रेस
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसान नहीं होगा निर्धारित अवधि में छात्र-छात्राओं को ड्रेस बांटना
परिषदीय विद्यालयों के 25 फीसदी छात्रों को मिली ड्रेस
तीन लाख पांच हजार से अधिक बच्चों को बांटनी है ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित करने का कार्य अभी भी जोर नहीं पकड़ पा रहा है। नए सत्र में विद्यालय खुले कई दिन बीत गए, लेकिन अभी तक 25 फीसदी ही छात्रों को ड्रेस मिल पाई है। ऐसे में शासन की ओर से 15 जुलाई का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस बांटना संभव नहीं होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में छात्रों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के उद्देश्य से कई प्रोत्साहन योजनाओं की शुरुआत की गई थी। उन योजनाओं में नि:शुल्क ड्रेस वितरण योजना भी एक है। योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को दो-दो सेट ड्रेस का वितरण पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस बांटने के लिए जिले को छह करोड़ 14 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी। जिले में 1953 प्राथमिक विद्यालय एवं 802 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के साथ सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-एक से आठ तक के इन सभी विद्यालयों के तीन लाख पांच हजार से अधिक बच्चों को दो-दो सेट नि:शुल्क ड्रेस वितरित किया जाना है। जुलाई माह में विद्यालय खुले कई दिन बीत गए लेकिन अभी तक 25 फीसदी छात्रों को ही ड्रेस मिल पाई है। ऐसे में 15 जुलाई तक शेष छात्रों को ड्रेस वितरित कर पाना मुश्किल साबित होगा। इस संबंध में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित करने का निर्देश दिया गया है।