{"_id":"5a63844a4f1c1b92268b58e0","slug":"181516471370-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन को सफल बनाने पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन को सफल बनाने पर किया विचार
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक रायगंज स्थित कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें एक एवं दो फरवरी को लखनऊ के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में आयोजित संघ के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने एवं उसे सफल बनाने के संबंध में विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश मंत्री हरिहर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष त्रिभुवनलाल एवं जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार मधुरेश के नेतृत्व में शिक्षकों का एक जत्था 31 जनवरी को शाम 7 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर जिला मंत्री केशव सिंह यादव, चंद्रिका प्रसाद सिंह, गिरजा प्रसाद, अकरम यादव, डा. सतीश कुमार राय, मुहम्मद बहाउद्दीन, ब्रजनारायण पाठक, झगरू सिंह यादव, योगेंद्र कुमार, कोमल सिंह यादव, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता त्रिभुवनलाल एवं संचालन मीडिया प्रभारी विजय कुमार मधुरेश ने किया।