{"_id":"5a4a7bb04f1c1bc5758bc5be","slug":"181514830768-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में बसपा ने किया अच्छा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में बसपा ने किया अच्छा प्रदर्शन
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के सोमवार को जिले में आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के नसरतपुर स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब कार्यकर्ता 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए कमर कस लें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगर निकाय चुनाव की तरह मेहनत करेंगे तो लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर शैलेश राम, चमन राम, रामबदन गुप्ता, रामप्रकाश राजभर, रमाशंकर राजभर, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे। भड़सर बाजार में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पार्टी के युवा नेता आकाश राजभर एवं डॉ. ओमप्रकाश राजभर के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक कालीचरण राजभर के पांडेयपुर स्थित आवास पर जाकर उनके बड़े पिता की मृत्यु पर पर शोक संवेदना व्यक्त की। स्वागत करने वालों में डॉ. रमाशंकर राजभर, विनोद बागड़ी, रितेश राम, धर्मेंद्र राजभर, बुझारत राजभर, लल्लन राजभर आदि प्रमुख रहे।