{"_id":"5a49257b4f1c1b5c0c8b603d","slug":"181514743163-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक महिला सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक महिला सहित दो लोगों की मौत
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ठंड लगने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक दुधारू जानवर की भी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरदह संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सुलेमापुर देवकली गांव निवासी शिवशंकर यादव की पत्नी लालसा देवी (45) सुबह चार बजे खेत में गई थी। इसी दौरान उसे ठंड लग गई। काफी देर बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब ग्रामीणों की नजर खेत में औंधे मुंह गिरी पड़ी महिला पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिरनो संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मंगला राम (45) तीन दिन पहले रायपुर रिश्तेदारी में आए थे। देर रात अचानक ठंड के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमानिया/दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार जमानिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में ठंड लगने से देर रात पशुपालक संतोष यादव की भैंस की मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही पशुपालक ने दिलदारनगर स्थित पशु हाट मेले से भैंस खरीदी थी।