{"_id":"59ecdcd64f1c1b98678b6e3f","slug":"181508695254-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने के आरोप में युवती सहित दो गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने के आरोप में युवती सहित दो गए जेल
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में बीते 20 अक्तूबर की भोर में नारद यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद रविवार को चालान कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि गोली मारने के मामले में पकड़ी गई युवती से पूछताछ के आधार पर शनिवार की देर शाम माढ़ूपुर पुलिया के पास से बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी सिद्धार्थ राय को एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी संजय यादव ने बताया कि युवती से पूछताछ के आधार पर की गई विवेचना में इस मामले में एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।