{"_id":"59de5c704f1c1bcd538b70aa","slug":"181507744880-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम तो नहीं मिला नोटबंदी और जीएसटी की वजह से करोड़ों हो गए बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम तो नहीं मिला नोटबंदी और जीएसटी की वजह से करोड़ों हो गए बेरोजगार
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा की ओर से पार्टी के चोचकपुर ब्रांच कमेटी के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर जनसभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। दो करोड़ युवाओं को काम देने का वादा किया गया। काम तो नहीं मिला उल्टे नोटबंदी एवं जीएसटी की वजह से करोड़ों बेरोजगार हो गए। व्यापारियों एवं छोटे कारोबार करने वालों का धंधा चौपट हो गया।
उन्होंने कहा कि मजदूरों की छंटनी की जा रही हैै। श्रम कानून पूंजीपतियों के हक में बदले जा रहे हैं। नए औद्योगिक संस्थानों की स्थापना नहीं की जा रही है। बंद चीनी मिल एवं बड़ौरा की सूची मिल चालू करने का वादा किया गया लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहा कि 23 अक्तूबर को नंदगंज थाना के खिलाफ प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया हैै। इस अवसर पर चोचकपुर ब्रांच के संचालन के लिए राजेंद्र विश्वकर्मा मंत्री, भोला चौधरी सहमंत्री एवं भुल्लन विश्वकर्मा का चुनाव कोषाध्यक्ष के रूप में किया गया। जनसवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। सभा में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, देवकली ब्लाक मंत्री बच्चेलाल, राम शुक्ला, मोहन प्रसाद, डा. शिवमूरत बिंद, असलम, अवधेश बिंद, मुन्नीलाल, लल्लन आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. रामप्रसाद वर्मा और संचालन करंडा ब्लाक मंत्री ताराचंद्र पांडेय ने किया।