फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया

कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया

Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में गोराबाजार पीजी कालेज चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं गोष्ठी बुधवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश में व्याप्त अव्यवस्था एवं कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाजवेदी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। कहा कि आज जब देश में फासिस्टवादी, सांप्रदायिक एवं तानाशाही ताकतें इस मुल्क की सत्ता पर काबिज हैं इसे उखाड़ फेंकने के लिए जयप्रकाश नारायण जैसे नेता की देश को जरूरत है। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, विरेश्वर सिन्हा, परशुराम लाल, परमानंद, चंद्रप्रकाश, चुन्नू, आनंद, संदीप, रवि, राकेश यादव, राहुल सिंह, अखिलेश सिंह तथा नन्हे खां आदि उपस्थित थे। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा की गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव ने लोकनायक के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, परशुराम लाल, धनंजय श्रीवास्तव, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन रविप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। उधर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर पीजी कालेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, सदानंद यादव, राजेश कुमार यादव, तहसीन अहमद एवं लड्डन खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed