{"_id":"59778b0f4f1c1b82768b4569","slug":"181501006607-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ जल-जमाव, आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुआ जल-जमाव, आवागमन में दिक्कत
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बारिश होने पर एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों पर जलभराव और कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों की खूब फजीहत हो रही है। बाइक, साइकिल और चार पहिया सवार तो पानी के बीच से निकल जा रहे हैं लेकिन पैदल आवागमन करने वालों को मजबूरीवश पानी में घुसकर आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है।
बारिश से पूर्व शहर के अधिकांश मुहल्लों में नगरपालिका द्वारा नाली और नालों की सफाई नहीं कराई गई। इससे जगह-जगह नाला और नालियां जाम हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि हल्की बारिश में भी सड़कों-रास्तों पर पानी जमा हो जा रहा है। एक घंटा हुई तेज बारिश का असर मार्गों पर कई दिनों तक दिखाई दे रहा है। सोमवार की देर शाम हुई तेज बारिश से शहर के सकलेनाबाद, पीरनगर, महुआबाग, महाजनटोली, रौजा, मिश्रबाजार सहित अन्य मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद हो रहे जलभराव के बीच से चारपहिया, बाइक और साइकिल सवार तो निकल जा रहे हैं लेकिन पैदल आवागमन करने वालों की खूब फजीहत हो रही है। उन्हें पानी में घुसकर आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों गलियों की स्थिति नारकीय हो जा रही है। एक तरफ जहां सड़क पर मौजूद गड्ढों में पानी भर जा रहा है। वहीं गलियों में पानी और कीचड़ फैलने से आने-जाने वालों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।