{"_id":"59553f884f1c1b3f0e8b45ba","slug":"181498759048-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेरेबंदी कर पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय वाहन चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेरेबंदी कर पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय वाहन चोरों को दबोचा
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली और एसओजी टीम को बुधवार की रात बड़ी सफलता मिली। टीम ने सदर कोतवाली के महाराजगंज कसबा के लच्छन का पुरा तिराहे पर घेरेबंदी कर अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। फंदे में आए चोरों के पास से एक बोलेरो सहित चोरी की चार बाइकें बरामद कर ली।
पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी प्रदीप मिश्रा ने गिरफ्त में आए चोरों को मीडिया के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ भुतहियाटांड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी वहां पहुंच गई। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजगंज कस्बे के आगे लच्छन का पुरा तिराहे पर कुछ बोलेरो सवार खड़े हैं। वाहन के पीछे कुछ दोपहिया वाहन भी खड़े हैं। शायद यह वाहन चोरी के हैं और चोर उन्हें बेचने की फिराक में हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बोलेरो सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो में सवार आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी अनिल यादव और इसी जिले के जहानागंज निवासी गुड्डू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बोलेरो के साथ ही चार बाइकें बरामद की। एसपी सिटी ने बताया कि फंदे में आए चोर काफी समय से वाहन चोरी के कार्य में लिप्त थे। यह अलग-अलग स्थानों से वाहनों को चुराते थे और बाद में औने-पौने दाम में इसकी बिक्री करते थे। पूछताछ में अभी और बाइक चोरी की खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी तेजबहादुर सिंह, कोतवाली के उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश, उप निरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल संजय कुमार पटेल आदि शामिल थे।