{"_id":"594aac094f1c1bba758b46b8","slug":"181498065929-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। छोटका शेरपुर-कुंडेसर मार्ग स्थित नेटुवाबीर बाबा के पास बुधवार को अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छोटका शेरपुर-कुंडेसर मार्ग स्थित नेटुवावीर बाबा के पास अचेतावस्था में मिले अधेड़ की पहचान ग्रामीणों ने शेरपुर कला गांव निवासी सुरेंद्र यादव (45) के रूप में की। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अचेत अवस्था में मिले अधेड़ को सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।