फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   180 Durga idols immersed with drums and cymbals

Ghazipur News: ढोल-ताशों के साथ 180 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 03 Oct 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
180 Durga idols immersed with drums and cymbals
बढनपुरा गांव से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। ढोल-ताशा और डीजे पर युवा अबीर-गुलाल उड़ाते और नाचते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं को शहर से सटे रजागंज के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब तथा ग्रामीण इलाकों में निर्धारित विसर्जन स्थलों पर परंपरा के साथ विसर्जित किया गया। बृहस्पतिवार की रात शुरू हुआ यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासन के अनुसार करीब 180 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से प्रतिमाओं को पंडालों से विधि-विधान के साथ निकालकर ट्रैक्टर, डीसीएम, पिकअप आदि वाहनों पर रखा गया। इसके बाद पूजा कमेटियों के लोग ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रवाना हुए। विदाई यात्रा में शामिल युवक अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। प्रतिमा जुलूस जिस रास्ते से भी गुजरा उसे देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर सवार थे। बीच-बीच में भक्तों की तरफ से मां का जयकारा लगाने से माहौल देवीमय बना रहा। प्रतिमा जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए रजागंज स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचा। इसके बाद जयकारे के बीच देवी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। जमानिया के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार कांशीराम आवास स्थित कृत्रिम तालाब में क्षेत्र की छह प्रतिमाओं का शुक्रवार की शाम तक विसर्जन किया गया था। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर गंगा तट के पास बने कृत्रिम तालाब में शुक्रवार की रात तक नगर की सभी 12 सहित कोतवाली क्षेत्र की कुल 20 प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed