फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 people from three villages injured in dog attack

Ghazipur News: कुत्तों के हमले से तीन गांवों के 18 लोग घायल

Fri, 15 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
18 people from three villages injured in dog attack
गाजीपुर। शहर के प्रत्येक मोहल्लों एवं प्रमुख सड़कों पर आवारा कुत्तों का झुंड घूमते रहता है। अक्सर ही यह छोटे बच्चों पर हमला कर दे रहे हैं।स्थिति यह है कि किसी मोहल्ले में दस तो किसी मोहल्ले में पांच की संख्या में घूम रहे इन आवारा कुत्तों की डर से लोग घंटों घरों से निकलने में परहेज करते हैं। बुधवार की रात आवारा कुत्ते ने देवकली ब्लॉक के तीन गांवों के 18 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं पालतु पशुओं को भी शिकार बनाया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।नगर के 26 वार्ड में करीब डेढ़ लाख आबादी है। ऐसे में प्रत्येक मोहल्ले में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। सहकारी कॉलोनी आमघाट, सिंचाई विभाग चौराहा से रायफलक्लब जाने वाले मार्ग, लंका से कचहरी जाने वाले मार्ग सहित करीब एक दर्जन मार्गों पर इन आवारा कुत्तों के झुंड से मोहल्लेवासी ही नहीं आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। देवकली : एक कुत्ते ने देर रात देवकली, चकवलियां सोन्हुली, चोकहवापर गांव में 18 लोगों को काट कर घायल कर दिया। इनमें दलित बस्ती के सीताराम, रामसमुझ पासवान, प्रकाश राम, बाजार में गोगा अहमद, कैलाश गुप्ता सहित एक महिला, सोन्हुली में माधुरी मौर्या सहित कई अन्य हैं। चकवलियां में आदित्य कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, राजेश पाल, लकी यादव आदि हैं। चिथरु पाल की तीन गाय, शकीला वानो की बकरियों पर कुत्ते ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed