फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 more corona positives found in Ghazipur, city and village in panic

गाजीपुर में 18 प्रवासी कोरोना पाजिटिव मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 60

Wed, 20 May 2020 11:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
18 more corona positives found in Ghazipur, city and village in panic
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से 14 प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को एक बार फिर एक साथ 18 प्रवासियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। खास बात यह है कि इनमें से आठ कोरोना संक्रमित शहर के हैं। अब तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कोरोना मरीजों की कुल संख्या 60 तक पहुंच गई है। इनमें से 54 कोरोना संक्रमित हैं। बुुधवार को सायंकाल मिले 18 मरीजों को जौनपुर भेजने की तैयारी चल रही है। मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य ने की।

विज्ञापन


जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। पहली रिपोर्ट नौ मई को भेजी गई थी। इसके बाद 11 को एक, 12 को एक, 13 को एक, 15 को 11 तथा 16 को छह संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल वाराणसी और गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया था। 20 मई को सायंकाल 23 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 18 लोग सक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों में शहर के प्रीतमनगर के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शहर के छेदीलाल चौराहा का एक मरीज पाजिटिव मिला है। इसके साथ ही बिरनो थाने के पृथ्वीपुर में एक, रेवतीपुर के पकड़ी में एक, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली में एक, तहसील सेवराई में एक, रेवतीपुर गांव में दो, मरदह के नसरतपुर और हैदरगंज में एक-एक, मोहम्मदाबाद तहसील के जयनगर में एक, करीमुद्दीनपुर के गनपा में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को जौनपुर भेजने के लिए संबंधित गांव और मुहल्लों में प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में एंबुलेंस भेजी जा रही है। पाजिटिव मिले गांव तथा मुहल्लों में हाट स्पाट बनाने तथा संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में प्रतिदिन हजारों प्रवासी विभिन्न् प्रांतों से जिले में आ रहे हैं। सैकड़ों लोगों को जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमे ने क्वारंटीन किया हुआ है। देखा जाए तो अब तक 1815 कोरोना संदिग्धों की जिले में सैंपलिंग हुई है। इनमें से 1398 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1326 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि 60 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 376 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में मिले कुल 60 कोरोना मरीजों में से छह को ठीक किया जा चुका है। जबकि 54 वर्तमान में संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed