फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 headmasters and 75 assistant teachers applied

Ghazipur News: 18 प्रधानाध्यापक और 75 सहायक अध्यापकों ने किए आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
18 headmasters and 75 assistant teachers applied
गाजीपुर। जिले के बेसिक स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के जिले के अंदर म्युचुअल स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम आवेदक के रूप में कुल 93 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 18 प्रधानाध्यापक और 75 सहायक अध्यापक शामिल हैं। इन शिक्षकों के आवेदन के आधार पर विभिन्न ब्लाॅकों से अभ्यर्थियों का जोड़ा बन चुका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम आवेदक के रूप में जिन 93 आवेदकों ने आवेदन किया है, उनमें भदौरा ब्लाॅक से 8, भांवरकोल से 3, देवकली से 8, सदर से 4, जखनिया से 7, करंडा से 8, कासिमाबाद से 7, मनिहारी से 3, मरदह से 2, मुहम्मदाबाद से 3 और नगर क्षेत्र से 1 आवेदक शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा रेवतीपुर ब्लाॅक से 2, सादात से 9, सैदपुर से 10, बाराचवर से 5, बिरनो से 4 और जमानिया से 9 आवेदन प्रथम आवेदक की ओर से किए गए हैं।
नगर क्षेत्र से एक, मरदह और रेवतीपुर ब्लाॅक से सबसे कम दो-दो लोगों ने दूसरे ब्लाॅक में जाने के लिए आवेदन कर अपना जोड़ा बनाया है। जबकि मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, मनिहारी से तीन-तीन आवेदकों ने जोड़ा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर ब्लाॅक से सबसे अधिक 10 आवेदक दूसरे ब्लाॅक में जाने वाले हैं, उनका जोड़ा बनकर तैयार है। 15 जून तक म्युचुअल स्थानांतरण की सूची जारी कर दी जाएगी। 16 जून को ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलते ही शिक्षक अपने नए आवंटित स्कूल पर जाकर कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed