फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान को कमजोर कर रही सरकार

संविधान को कमजोर कर रही सरकार

Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
संविधान को कमजोर कर रही सरकार
गाजीपुर। भाकपा माले की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया। विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस सरजू पांडेय पार्क में जाकर सभा में तब्दील हो गया। सभा में राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि सरकार संविधान को कमजोर कर रही है, ताकि ओबीसी-एससी के युवा प्रोफेसर न बन सकें। गांव-समाज बंजर की हजारों एकड़ जमीन भू-माफिया और सामंती ताकतों के अवैध कब्जे में है। इसे अवैध कब्जे से हटाकर गरीबों-दलितों में पट्टा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम आवास में बिजली आपूर्ति तत्काल चालू करने आदि के सवालों को लेकर आठ मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में कमलाकर राम, मोती प्रधान, कोमल राम, अजेश निगम, कन्हैया राम, अनिल भारती, गौरव, आदित्य पासवान, दीपक, देवानंद, अमरजीत, मुन्ना, मुराली, अभिनंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के मुताबिक पांडेय मोड़ से जुलूस निकालकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सभा में जिला सचिव रामप्यारे राम, बुच्चीलाल, लालजी, लालू वनवासी, जगबली राजभर, लालू बिंद आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार खानपुर बाजार में जुलूस निकालकर सभा की गई। इस अवसर पर ब्लाक सचिव नंदकिशोर बिंद, कन्हैया बिंद, सरोज यादव, अच्छेलाल, सदरू अंसारी, मूलचंद प्रजापति, राजेंद्र यादव तथा शिवकुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed