{"_id":"5c30eee8bdec225697311dac","slug":"171546710760-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आयुष्मान भारत योजना को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आयुष्मान भारत योजना को लगे पंख
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय आयुष्मान स्वास्थ्य योजना को पंख लग गए हैं। योजना के तहत अब तक 193 मरीजों ने अपना इलाज भी करा लिया है। उक्त योजना में 2011 की जनगणना के आधार पर लाभार्थियों को शामिल किया गया है। इसके तहत कुल 146047 लाभार्थी योजना से जोड़े गए हैं। इनमें से 112334 गरीब परिवारों को पीएम कार्यालय से पत्र जारी हुआ है। देखा जाए तो अब तक 105415 लाभार्थियों के घर तक यह पत्र कोड सहित पहुंचाया जा चुका है। अब पात्रों द्वारा जारी कोड के आधार पर गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों का मानना है कि गरीबों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।
केंद्र सरकार गरीब तथा मजदूर तबके के लोगों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। यह सुविधा देने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब धीरे-धीरे धरातल पर दिखने लगी है। योजना के तहत 2011 में बीपीएल कार्डधारक, मजदूर, गरीब, झुग्गी में रहने वाले तथा रोजमर्रा की मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी आधार पर एक सूची जारी की गई है। सूची में शामिल लोग इस योजना के लिए पात्र बनाए गए हैं। जनपद से यह सूची दिल्ली भेजी गई है, जिसके आधार पर पीएम की ओर से उन्हें पत्र जारी किया गया है। इस पत्र पर परिवार के मुखिया तथा सदस्यों का नाम और विवरण के साथ ही एक पंजीकरण नंबर दिया गया है। यह पंजीकरण नंबर लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। किसी भी जनसूचना केंद्र पर फोटो, आधार कार्ड देकर मुखिया गोल्डेन कार्ड प्राप्त कर सकता है। पीएम की ओर से पत्र आने के बाद उसे स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि के माध्यम से मुखिया तक पहुंचा दिया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र दूबे ने बताया कि जिले में शेष पात्रों के भी सर्वेक्षण का काम कराया जा रहा है। अगले चरण में उन्हें भी पत्र जारी इस योजना में शामिल करने की कवायद होगी।
तीन सरकारी समेत कुल 16 अस्पताल शामिल
गाजीपुर। जिले में तीन सरकारी अस्पतालों समेत कुल 16 अस्पतालों को इस योजना में शामिल किया गया है। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के साथ ही गाजीपुर शहर के गुडविल नर्सिंग होम, लाइफ लाइन मेडिकल एवं सर्जिकल हेल्थ सेंटर, अमन सर्जिकल, राज नर्सिंग होम, शम्मे हुसैनी हास्पिटल, सिंह लाइफ केयर, मां दुलेश्वरी आई हास्पिटल, मा राधिका देवी बाल चिकित्सालय आदि शामिल हैं। इसी तरह दुल्लहपुर में आरएस हास्पिटल- देवा, वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल- सैदपुर, फातिमा हास्पिटल- दिलदारनगर, आभा हास्पिटल हेतिमपुर- महाराजगंज तथा लाइफ केयर हास्पिटल नंदगंज में भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
आपरेशन और डायलिसिस तक हुआ मुफ्त
गाजीपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक कुल 193 मरीजों ने इलाज करा लिया है। इसमें शम्मी हुसैनी हास्पिटल में 24 मरीजों में आपरेशन और किडनी डायलिसिस तक के रोगी शामिल है। सबसे अधिक 121 मरीज सैदपुर के वर्ल्ड ग्रीन अस्पताल में इलाज करा चुके हैं जबकि सिंह लाइफ केयर अस्पताल में एक मरीज ने आर्थो सर्जरी कराई। जिला अस्पताल में 13 तथा देवा हास्पिटल में 34 रोगियों ने अपने गंभीर रोगों का इलाज कराया।