{"_id":"5bc0e58ebdec22696d780463","slug":"171539368334-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। तीरंदाजी संघ की वार्षिक सभा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों ने तीरंदाजी के खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य तथा उनके प्रदर्शन को लेकर चर्चा की।
अध्यक्षता कर रहे तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष डा. मुकेश सिंह ने कहा कि संस्थान के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें और निखारने की जरूरत है। क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि सुविधाओं के अभाव में भी तीरंदाज अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री सिंह ने नवनियुक्त कोच राकेश मौर्य को टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण त्रिवेदी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर देवव्रत चौबे सहित कई अन्य लोगों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच सतीश दुबे ने कहा कि संघ का विस्तार खेल के विस्तार से जुड़ा है। उन्होंने तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टिप्स भी दिए। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, जयशंकर सिंह, मंगल सिंह, नंदू दूबे, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।