फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कावरियों के लिए बाजार हुआ बमबम

कावरियों के लिए बाजार हुआ बमबम

Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कावरियों के लिए बाजार हुआ बमबम
गाजीपुर। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले के गंगा घाट से गंगा जल भर और गेरूआ वस्त्र पहन बोल-बम के जयकारे लगाते हुए महाहरधाम जाने वाले कांवरियों का रेला प्रतिदिन उमड़ता है। सावन के सोमवार को यह भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए खास कर नगर के ददरीघाट पर रविवार को सुबह से ही पहुंचने लगते हैं। इस दिन घाट पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस भक्ति का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। तरह-तरह के गेरूआं वस्त्र, गमछा, लोवर, पैजामा, शर्ट, टी-शर्ट, हल्के तथा बड़े कांवर, गंगाजल भरने के लिए तरह-तरह के पात्र, लाकेट, माला, गंडा, पट्टी एवं अन्य पूजा सामग्रियों की खासी बिक्री होती है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर शहर के मिश्र बाजार, ददरीघाट सहित अन्य मोहल्लों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर कांवरियों के लिए गेरुआ रंग में कई प्रकार के शर्ट, कालरदार टी शर्ट, गोल गला के टी शर्ट तथा गंजी, लोवर बिकने लगे हैं। इसमें अधिकतर पर भगवान शिव के तस्वीर बने हुए हैं तो कुछ पर शिवलिंग या ओम लिखा हुआ है। इनकी कीमत 80 से लेकर लेकर चार सौ रुपये तक है। बोल-बम लिखा गमछा तथा ओमकार से युक्त गमछा एवं लुंगियां भी बाजार में उतारी गई हैं। यह भी 60 रुपये से लेकर डेढ़ सौ में बिक रही है। बरसात की वजह से कांवरियां जलाभिषेक करने जाने के दौरान टोपी का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके मद्जेनदर दुकानों पर गेरुआ रंग की गोल तथा तिरछी टोपी बिक रही है। अधिकांश टोपियों पर ओम लिखा होने के साथ ही शिव की तस्वीर भी छपी है। इसके अलावा हाथ में ब्रेसलेट, माथे की पट्टी या कांधे पर महावर भी भगवान शिव को समर्पित है। यह 10 रुपये से लेकर 80 रुपये तक की अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध हैं। पैसा तथा जरूरी चीजों को रखने के लिए प्लास्टिक या रेक्सीन के पर्स तथा कमर आदि में बांधने के लिए बेल्ट भी मिल रहा है। बरसात होने पर उसमें सब कुछ सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed