{"_id":"5b439ab04f1c1b95288b5911","slug":"171531157168-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के भाव में तेजी का रूख बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के भाव में तेजी का रूख बरकरार
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लगन के समय के साथ-साथ आलू तथा हरी सब्जियों के भाव में भी तेजी आ गई है। गर्मी और तपिश की वजह से खेतों में पैदावार तो कम हो ही रहा है साथ बाहर से आने वाली सब्जियों में भी कमी आई है। हालत यह है कि बाजार में रोज सब्जियों के भाव घट बढ़ रहे है। इधर लगातार तेजी की वजह से सब्जी गरीब तथा आम तबके की पहुंच से दूर हो गई है। शादी विवाह के मौसम के कारण अभी इनके दाम में कमी आने की संभावना भी नहीं दिख रही है।
काफी समय से स्थिर पड़े आलू के भाव में अचानक तेजी आई है। एक सप्ताह में इसके भाव में दो रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। इस समय यह 18 रुपए से बढ़ कर 20 रुपए प्रति किलो पर आ गया है। प्याज का भाव भी बढ़ा है। यह 20 से बढ़ कर 25 रुपए पर आ गया है। इसके अलावा हर सब्जियों में थोड़ी तेजी तो थोड़ी कमी आई है। कमोबेश हरी सब्जियों का रुख तो तेज ही बना हुआ है। नेनुआ 30 और परवल का दाम 40 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। सलाद के लिए खीरा 60 रुपये और गाजर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हरी सब्जियों के बढ़ते भाव का कारण खेतों में उत्पादन की कमी है।खेतों में पानी तथा नमी के अभाव में वह या तो सूख जा रही है या फिर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पा रही है। मांग की अधिकता के कारण भाव बढ़ते जा रहे है। इस समय बैंगन की कीमत 80 रुपया प्रति किलो तक पहुंचा है। छोटी- छोटी लौकियों की कीमत भी 20 से 40 रुपये बनी हुई है। आलू की कीमत में मामूली इजाफा इसलिए हुआ है कि अभी कोल्ड स्टोरेज नहीं खुले है। सलाद में काई जाने वाली टमाटर, खीरा, गाजर, पत्ता गोभी, शकरकंद आदि के भाव में भी तेजी दिख रही है। शिमला मिर्च बढ़कर 140 पर आ गया है। सब्जी व्यवसाई गूड्डू ने बताया कि लगन की वजह से भाव में तेजी की रुख है। लगन समाप्त होने तथा बरसात होने के बाद सब्जियों के भाव में कमी हो सकती है।