{"_id":"5b2be18d4f1c1b315d8b66c1","slug":"171529602445-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोग रहने का सशक्त माध्यम है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोग रहने का सशक्त माध्यम है योग
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया गया। सभी तहसीलों, ब्लाकों पर जहां छोटे-बड़े अधिकारियों ने शिविर लगवा कर योगाभ्यास किया, वहीं लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं ने भी आसन-प्रणायाम पर जोर दिया। इस मौके पर योग शिक्षकों ने कहा कि निरोग रहने का सबसे सशक्त माध्यम योग है। सिर्फ आधे घंटे समय देने से शरीर में हमेशा स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने के लिए कम समय में किस तरह का अभ्यास करना चाहिए इसके बाबत विस्तार से जानकारी दी।
मनिहारी संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के सिंहनाथपुर शिव मंदिर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा की करें योग, रहें निरोग की परंपरा को प्रधानमंत्री मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर कपिलदेव राय, आनंद शंकर सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, मानिक राज चौबे, सुशील सिंह, मुराहू राजभर, अनिल सिंह, ओमकार, हंसराज राजभर, राजेश सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार मां चंडी धाम मंदिर परिसर में लगाए गए योग शिविर में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, विजेंद्र पाल, हरिशंकर राय, पवन राय, विशाल मद्देशिया, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
औड़िहार प्रतिनिधि के मुताबिक चौथे योग दिवस पर स्वैच्छिक सामाजिक संगठनों, स्कूल-कालेजों एवं अन्य संस्थानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के सभागार में उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे अपनाकर देश और समाज के नागरिकों को रोग रहित रखते हुए देश का ऊर्जावान नागरिक बनाया जा सकता है। सूर्या संस्था की निदेशक ज्योत्स्ना सोनी ने कहा कि योग हमारी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। आरजेपी स्कूल में डॉ. इंदीवर ने कहा कि योग आज की आवश्यकता है। क्षेत्र के बिछुड़न नाथ महादेव्र, प्राथमिक विद्यालय खानपुर, गौरी में भी योग को नियमित जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। सफल चिल्ड्रेन स्कूल एवं बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में योग किया गया।
नंदगंज संवाददाता ने बताया कि शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में सभी उम्र वर्ग के लोगों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज ने राजीव गांधी सभागार में नोडल अधिकारी पवन कुमार सिंह (बीडीओ, देवकली) के साथ शिक्षकों, छात्रों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों के साथ योग किया। योग प्रशिक्षक अनिल बरनवाल एवं विकास यादव ने लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराया। योग शिविर में सह-नोडल अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह (बीएसए), कंचन यादव (सीडीपीओ), त्रिभुवन नाथ सिंह, डॉ. दीनानाथ यादव, सतेंद्र नाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल गिरी, शिवदरश, रामअवध विश्वकर्मा, अजय यादव, बिश्वनाथ प्रताप सिंह, मधु सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवकुमार, नमिता शर्मा, कौशिल्या आदि ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित शहीद इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में लोगों ने योग की शिक्षा ली। उपजिलाधिकारी बिजयशंकर तिवारी ने कहा कि जीवन में जीने की एक कला है योग, योग से अनेक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य रहने की विधि को जोड़ा जा सकता है स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। महावीर प्रभात शाखा के प्रमुख दुर्गा प्रसाद ने भी योग दिवस पर योग से संबंधित विस्तृत ढंग से लोगों को जानकारी दी। मौके पर कोतवाल जय शंकर सिंह, विनोद पांडेय, प्रमोद वर्मा, दयाशंकर तिवारी, अवधेश वर्मा, गणेश, सोनू, इंद्रदेव कुशवाहा, डॉ चंद्रिका प्रसाद आदि रहे।