फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज

जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Tue, 19 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज
गाजीपुर। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। दिन भर बदलते तापमान से लोग बीमार पड़ रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में सन बर्न, उल्टी, दस्त, डायरिया, बुखार और दर्द के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों ने हृदय रोगियों तथा सांस के मरीजों को परहेज करने का सुझाव दिया है। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य निजी अस्पतालों में भी डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में ऐसे रोग से पीड़ित 35 से अधिक रोगी इलाज के लिए आए हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं तथा बच्चे शामिल हैं। मौसम में खानपान तथा रहन-सहन की जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ जा रही है। आंख, हाथ, पैर में जलन तथा सिर दर्द की शिकायत लेकर भी लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हसनापुर के रामप्रवेश यादव (45) पेट दर्द, उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती है। डिहाइड्रेशन से इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी प्रकार अहिरपुरवा निवासी हीरा यादव (40), जखनियां की चंद्रकला (50) आदि डायरिया से ग्रसित होकर अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। सबसे दयनीय हालत बच्चों की है। जल्लापुर के संजय (आठ), आदर्श गांव के मनोज (सात), मुन्ना (छह) अंधऊ की रीना (सात) और तुलसी (11) की भी हालत गंभीर है। इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत है। इसी प्रकार गौसपुर की मुनिया (तीन) पुत्री आनंद राजभर तीन दिन से डायरिया की शिकायत को लेकर भर्ती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएन प्रसाद ने कहा कि अस्पताल में हर प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड भी बनाए गए हैं। किसी भी मरीज को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed