{"_id":"5ab53b6d4f1c1b4d0a8b6785","slug":"171521826669-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 से चलेगी पूराने अस्पताल में ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 से चलेगी पूराने अस्पताल में ओपीडी
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पुराने जिला चिकित्सालय स्थित एक कटरे में गुरुवार की शाम एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर से छह किमी दूर जिला अस्पताल को स्थानांतरित कर दिए जाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस कृत्य से आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि 27 मार्च से इमरजेंसी सेवा एवं आंशिक ओपीडी शुरू हो जाएगी।
पूर्व में मरीज आसानी से यहां पहुंचकर अपनी जान की रक्षा कर लेते थे। लेकिन चिकित्सालय दूर चले जाने से इमरजेंसी पड़ने से मरीज की जान को खतरा हो गया है। रात के समय साधन के आभाव में मरीजों की जान जोखिम में पड़ जा रही है। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्र ने कहा कि यहां पुन: ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा बहाल की जाए। अन्यथा पूरे जिले में बंदी करके सरकार को एहसास करा दिया जाएगा। अंत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि 27 मार्च से इमरजेंसी सेवा एवं आंशिक ओपीडी शुरू हो जाएगी। इस आश्वासन के बाद सभा समाप्त हुई। इस मौके पर सपा के युवा नेता विवेक कुमार सिंह शम्मी, अब्बू फकर खां, अशोक अग्रहरी, असलम खां, विजय शंकर वर्मा, श्याम बिहारी मिश्रा, दिनेश वर्मा, कैलाश नाथ वर्मा, दिपक उपाध्याय, महेंद्र सिंह, बब्लू, अब्बास, राणा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनीस, अशोक और पप्पू मौजूद रहे।