फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पकौड़े की दुकान लगाकर किया विरोध

पकौड़े की दुकान लगाकर किया विरोध

Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पकौड़े की दुकान लगाकर किया विरोध
गाजीपुर। प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से नाराज मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को कचहरी के पास पकौड़े की दुकान लगाकर बेचने का काम किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नवजवानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवजवानों से 2014 के चुनाव में 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था। उसी भ्रम में नवजवानों ने उन्हें सत्ता में पहुंचाया और आज वही देश के नवजवानों को पकौड़ा बेचने को कह रहे हैं। इस बार 2019 में वही नवजवान उन्हें सबक सिखाएंगे। इस दौरान कचहरी परिसर पर विरोध स्वरूप लगे पकौड़े की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर सदानंद यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, निजामुद्दीन अहमद, फिरोज, बाबी चौधरी, शमशाद अंसारी, अजय पांडेय, लियाकत अली, दानिश खां, रामनिवास यादव, मनोज यादव, कमलेश यादव, अरविंद जायसवाल, सुनील चौधरी, जितेंद्र राम, श्यामसुंदर, अमित ठाकुर, हरिकेश यादव, जुल्फेकार अहमद, अजय तिवारी, अरविंद यादव, लड्डन खां आदि मौजूद रहे। संचालन मुहम्मद तौफीक उर्फ लालू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed