{"_id":"5a4e62144f1c1b5c248b64fc","slug":"171515086356-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष ने कांस्य जीतकर जनपद का किया नाम रौशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष ने कांस्य जीतकर जनपद का किया नाम रौशन
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। तेलंगाना के नलकोंडा जनपद में बीते 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित 63 वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के हर्ष सिंह ने कांस्य पदक जीतकर नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में हर्ष ने अंडर 14 टीम के 41किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करते हुए पंजाब को 7-4, महाराष्ट्र को 9-5, हरियाणा को 6-5 और मिजोरम को 8-5 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी के विरुद्ध 9-11 का स्कोर हीं बना पाए और तीसरा स्थान बरकार रखते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल हुए ।
देवकली ब्लाक के नारी पचदेवरा गांव निवासी राम होसिला सिंह के पुत्र हर्ष सिंह की शिक्षा लच्छीपुर स्थित श्री बेनी सिंह इंटर कालेज में हो रही है। विद्यालय से ही उनके अंदर ताईक्वांडों खेल के प्रति रुचि बन गयी थी। बीते माह फरवरी 2017 में बेहतर ट्रेनिंग के लिए हर्ष ने करमपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का रुख किया। स्टेडियम के कोच अमित कुमार सिंह ने हर्ष के अंदर ताईक्वांडों की फुर्ती के लक्षण पाए और यहीं से उनका खेल करियर रफ्तार पकड़ा शुरू कर दिया। हर्ष ने अब तक जिला स्तर पर 3 स्वर्ण, राज्य स्तर पर 2 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत आयोजित जिला, मंडल और राज्य स्तर पर स्वर्ण जीता और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपने प्रतिभा को साबित किया है। कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि यदि हर्ष के पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही उन्हें खेल छात्रावास के लिए चयनित कर लिया जाएगा । जनपद वापस आने पर गुरुवार को मेघबरन स्टेडियम करमपुर में हर्ष सिंह को सम्मानित किया गया।