{"_id":"5a3bf87e4f1c1b4c528bae61","slug":"171513879678-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर किया कब्जा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भू-माफियाओं द्वारा एक ही जमीन को तीन बार बैनामा करने और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को करंडा थाना क्षेत्र के परमेठ गांव निवासी दीनानाथ सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने दिए पत्र के माध्यम से बताया कि गांव के ही भू-माफियाओं ने राजस्व और पीडब्लूडी के कर्मचारियों से मिली भगत कागजों को गायब कराने के साथ पीड़ित की जमीन को हड़पने के लिए झुठा मुकदमा भी कर डाले है।
उन्होंने बताया कि गांव के उत्तर पश्चिम स्थित गांगी नदी पर वर्ष 1986 में पुल का निर्माण हुआ। इसी दौरान गांव के बीच की सड़क को छोड़कर पश्चिम से उत्तर एवं दक्षिण सड़क के दोनों तरफ पुरानी सड़क में ले जाकर मिलाया गया। इसमें बहुत से कास्तकारों की जमीन अधिग्रहण की गई। इसके बाद विभाग की ओर से मुआवजा भी दिया गया। बताया कि इसी दौरान गांव के ही भू-माफियाओं ने सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने के साथ ही बांस और खुटी की जमीन जो पुश्तैनी है। उसे भी भू-माफियाओं ने राजस्व विभाग की मिली भगत से कब्जा कर लिया। पैमाईश के बाद भी कर्मचारियों को मिलकर कर झुठा मुकदमा में फंसाने का काम किया गया। यहीं नहीं सार्वजनिक निमारण विभाग की जमीन को कब्जा करने का काम भू-माफियाओं द्वारा किया गया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार जिलाधिकारी से लगाई।