{"_id":"59ecdbe14f1c1b72548b8774","slug":"171508695009-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी ताकत से कांग्रेस लड़ेगी नगरपालिका का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी ताकत से कांग्रेस लड़ेगी नगरपालिका का चुनाव
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक रजदेपुर स्थित बशर भवन में रविवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि नगरपालिका चुनाव पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पंजाब के उपचुनाव एवं गुजरात में भाजपा विरोधी रैलियों में बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी इस बात की गवाह है कि देश की सियासत में भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।
बैठक में शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी आवेदकों से 24 अक्तूबर तक आवेदन जमा करने की अपील की। नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्य रूप से गायत्री साहू, सुनील साहू, अजय श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, विश्वनाथ जायसवाल, आशुतोष गुप्ता, दीपक उपाध्यय, नयन उपाध्याय आदि के नाम पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुकनारायण मिश्र, अहमद जमाल जैदी, ऊषा चतुर्वेदी, अखिलेश राय, राकेश राय, राजीव सिंह, रविकांत राय, अरविंद मिश्रा, रामनगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह एवं राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।