फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   170 liters of liquor seized

170 लीटर शराब बरामद

Thu, 19 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
170 liters of liquor seized
 पंचायत चुनाव को देखते हुए ईंठ भट्ठों पर पुलिस की ओर से छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को सदर कोतवाली सहित छह थानों की पुलिस ने ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर 250 लीटर कच्ची शराब और बनाने के उपकरण के साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने थानाध्यक्षों को लगातार ईंट भट्ठों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सदर कोतवाली पुलिस ने एक ईंट भट्ठा पर छापा मारकर 150 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


 जबकि जमानिया पुलिस ने ईंट भट्ठा पर छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसी तरह करंडा पुलिस ने 5 लीटर के साथ एक व्यक्ति, नंदगंज पुलिस ने 40 लीटर के साथ तीन व्यक्ति, दिलदारनगर पुलिस ने 10 लीटर के साथ एक व्यक्ति और बहरियाबाद थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में विभिन्न थानों की पुलिस ईंट भट्टों पर छापा मारकर 815 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई से ईंट भट्ठा पर शराब बनाने वालों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed