{"_id":"5cc88d5ebdec22075f577117","slug":"161556647262-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर ईंट भट्ठा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर ईंट भट्ठा सीज
विज्ञापन
फोटो-
एसडीएम ने ईंट भट्ठा सीज किया
खानपुर। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मानक के विपरीत चल रहे एक ईंट भट्ठे को जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सैदपुर ने सीज कर दिया। टीम ने पानी डलवाकर भट्ठे की आग को बुझवाई। कार्रवाई के दौरान भट्ठे पर कोई मौजूद नहीं था।
मंगलवार की दोपहर एसडीएम सैदपुर वेदप्रकाश मिश्र, खनन अधिकारी रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह और थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ सरैया गांव में स्थित अमन ईंट भट्ठा पर पहुंचे। उस दौरान पर कोई कर्मचारी या मजदूर मौजूद नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने पानी डलवाकर भट्ठे की आग को बुझवा दिया। एसडीएम वेदप्रकाश मिश्र ने बताया अमन ईंट उद्योग सरैया के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का लाइसेंस नहीं था। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर डीएम के आदेश पर ईंट भट्ठे को सीज कर दिया गया।