{"_id":"5c9bc549bdec22146d70785f","slug":"161553712457-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर अवश्य करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर अवश्य करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भय और अशांति के माहौल को खत्म करके शांति सौहार्द वातावरण बनाये रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने विभिन्न गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति पूर्वक तथा निडर होकर मतदान करने की अपील की। थाना क्षेत्र में दो लोकसभा के तहत 73 मतदान केंद्र व 140 मतदेय स्थल आते हैं। जिसमें से 22 सामान्य, संवेदनशील 12, अतिसंवेदनशील 19, संवेदनशील 19 तथा एक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में आते हैं।
बुधवार को थाना परिसर से चल कर मरदह बाजार, नोनरा, डोड़सर , कोदई , भीड़वल , सेवठा, सिगेंरा, फेफरा , तेजपुरा , दुर्खुर्शी , डण्डापुर , सुलेमापुर, हरहरी, गोविन्दपुर , बरही , बोगना, पीपनार , कोड़री , लहुरापुर , भोजापुर , कंसहरी, नखतपुर , कोर , हरिहरपुर , नेवादा , बिजौरा , करदह कैथवली , हैदरगंज , मटेहूँ , टिसौरी , गांई , चवंर , बहतुरा , घरिहां , बसवारी , बहतुरा आदि गाँवों तथा चट्टी होते पुलिस और अद्धसैनिक बलों का काफिला गुजरा। इसके बाद मरदह बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर अमन शांति का पैगाम देते हुए आपसी सौहार्द से मिल जुल कर रहते हुए भय मुक्त होकर स्वेच्छा से मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। उपजिलाधिकारी मंशा राम वर्मा ने लोगों से निर्भीक होकर स्वेच्छा से शत-प्रतिशत मतदेय स्थल पर पहुंच कर मतदान करने कि अपील की।
कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर भाईचारे का संदेश देते हुए मतदान अवश्य करें। अपने मतों का इस्तेमाल करते हुए देश हित में सहयोग करें एक वोट का कीमत बहुत बड़ा है। उसका सदुपयोग करें उसे बेकार न जाने दे। एक वोट देश की तकदीर तथा तस्वीर बनाने में कीमती साबित हो सकता है। सीओ महमूद अली ने आम लोगों से कहा कि यदि कोई आपको डरा- धमका रहा है या किसी चीज का लुभावना लालच दे रहा है, तो तत्काल 100 नंबर पर फोन करें। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों पुलिस कर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोर्स के साथ किया रूटमार्च
सैदपुर। उप जिलाधिकारी डा. वेदप्रकाश मिश्र ने पैरामिलिट्री फोर्स तथा पुलिस टीम संग पूरे नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान मार्च कोतवाली से शुरू होकर दादा साहब रोड से पश्चिम बाजार होते हुए मुख्य बाजार, राजमार्ग 29, संजय वन से होते हुए रौजा द्वार से पुन:संजय वन तक आई। मार्च में शामिल अर्धसैनिक बलों के कमांडो सिर व मुंह परकाली पट्टी बांध कर चल रहे थे। इसके अलावा जगह जगह बस्तियों व भीड़ भाड़ वाले स्थान पर रुक कर लोगों से अपील कर रहे थे कि वो बिना किसी दबाव में आए भयमुक्त होकर मतदान करें। क्षेत्र के औड़िहार ,भीमापार, शरीफपुर, कोटिसा, जगदीशपुर आदि जगहों का भ्रमण किया। इस मौके पर कमांडेंट जेएस यादव, आरके सिंह, क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी, लेखपाल धीरेंद्र सिंह अनूप यादव, सुधाकर राय, जयदीप,आदि मौजूद थे।