फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्रवृति में मतभेद पर किया सत्याग्रह

छात्रवृति में मतभेद पर किया सत्याग्रह

Sun, 09 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति में मतभेद पर किया सत्याग्रह
गाजीपुर। बेटियों को जाति के आधार पर छात्रवृत्ति देने में मतभेद करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूषण दूबे, उनकी पत्नी रंजना ने रविवार को अपनी बेटी जूही तथा दीक्षा के साथ रविवार को सरजू पांडे पार्क में सत्याग्रह किया। बाद में तहसीलदार सदर को पत्रक दिया गया। उन्होंने शासन तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

श्री दूबे ने बताया कि जूही ने बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 76 प्रतिशत अंकों से तथा दूसरी बेटी दीक्षा ने बीएड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है । दोनों ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवेदन किया जिसे फंड न होने के कारण देने से मना कर दिया गया। जूही तथा दीक्षा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अनुरोध किया जो महीनों से लंबित है ।
विज्ञापन

जूही ने बताया कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने का हक सभी वर्ग के गरीब बच्चों का है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली यह सरकार जाति के आधार पर छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति का वितरण कर बच्चों के बीच आपसी मतभेद और नफरत का भाव पैदा कर रही है। रंजना ने कहा कि यह सत्याग्रह उन हजारों गरीब छात्र-छात्राओं के लिए है जो पात्र रहते हुए छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर कुंभनाथ जायसवाल, गुल्लू सिंह यादव, गोपाल पांडेय, जावेद अहमद, अनूप मिश्रा, आनंद यादव ,मनोज तिवारी, कमला यादव, मोहम्मद मोइनुद्दीन, रामअधार गुप्ता, रामाश्रय राजभर, हनुमान बिंद, छत्रसाल, क्षितिज, अंशु तिवारी आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed