{"_id":"5b75c5a942c7920318217387","slug":"161534444969-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बकरी उठा ले गए पिकअप सवार चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बकरी उठा ले गए पिकअप सवार चोर
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव से मंगलवार की रात चोर छह बकरियों को पिकअप पर लाद कर फरार हो गए। विरोध करने पर एक महिला को चाकू से भयभीत किया। एक ही रात छह बकरियों की चोरी से पशुपालकों में भय व्याप्त हो गया।
पिकअप सवार चोर श्यामलाल के घर से दो, मन्नू के घर से दो, हरिनाथ के दरवाजे से एक बकरी को उठा कर पिकअप पर लाद लिया। इसके बाद चोर रामजी गोड़ की मंड़ई में पहुंचे। बंधी बकरी को खूंटा से खोल रहे थे। इसी दौरान रामजी की पत्नी राधिका जग गई। जैसे ही देखा कि उसकी बकरी को लेकर कोई जा रहा था, वह उसकी तरफ दौड़ी। चोरों ने उसे चाकू दिखा कर भयभीत कर दिया, जिससे वह घर के अंदर चली गई। चोर उसके घर के दरवाजा का कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि बकरी चोरी की घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी गई। यदि किसी की तरफ से तहरीर मिली तो मामले की छानबीन की जाएगी।