फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रांसफार्मरों पर हरियाली, जान पर न पड़ जाए भारी

ट्रांसफार्मरों पर हरियाली, जान पर न पड़ जाए भारी

Thu, 02 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों पर हरियाली, जान पर न पड़ जाए भारी
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए अधिकांश विद्युत ट्रांसफार्मर हरियाली से घिरे हुए हैं। इनके अगल-बगल घास-फूस उगी है। इससे बारिश के दौरान करेंट उतरने का खतरा बना रहता है। ऐसे ट्रांसफार्मरों के पास से होकर जहां लोगों का आवागमन हो रहा है, वहीं मवेशी हरियाली को चरने के लालच में ट्रांसफार्मर के काफी पास पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें करेंट लगने का खतरा बना रहता है। हरियाली की वजह बारिश होने पर ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट भी होता है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। नगर क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास घास-फूस जमा हुआ है। कई स्थानों पर खंभा से होते हुए ऊपर तार तक हरियाली लगी हुई है। नगर शाहफैज स्कूल तिराहे और शास्त्री नगर चौराहा के पास लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह से घास-फूस से घिरा हुआ है। ट्रांसफार्मरों के पास लगे इस हरियाली पर जैसे ही मवेशियों की नजर पड़ रही है, वे इसे खाने के लिए ट्रांसफार्मर पास जाकर चरने लग रहे हैं। चरते-चरते वह ट्रांसफार्मर के काफी करीब तक पहुंच जा रहे हैं। इस दौरान जैसे ही ट्रांसफार्मरों के आसपास रहने वाले या राहगीरों की नजर मवेशियों पर पड़ती है, उन्हें करेंट न लगे, इस आशंकावश लोग हांका लगा कर मवेशियों को वहां से हटाते हैं। बारिश के दौरान हरियाली पानी से पूरी तरह से भींग जाती है। इस दौरान ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट भी होता है, जिससे लाइन ट्रिप कर जाती है। शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मरों के जलने का भी खतरा बना रहता है। बावजूद इसके विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों के अगल-बगल उगे घास-फूसों की सफाई नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में है कि नगर के कई ट्रांसफार्मर घास-फूस से घिरे हुए हैं। बहुत जल्द ही इस साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed