{"_id":"5b4255724f1c1b07278b55a2","slug":"161531073906-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपियम फैक्टी में जवानों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपियम फैक्टी में जवानों ने किया पौधरोपण
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से पहली से सात जुलाई तक चलाए गए पौधरोपण कार्यक्रम के तहत अफीम फैक्ट्री में स्वर्ण जयंती उद्यान की स्थापना की गई। उद्यान में कुल 60 विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार, शोभादार पौधे लगाकर उसे भव्य रूप दिया गया है। अंतिम दिन शनिवार को अफीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारी प्रसून कुमार मित्रा ने कहा कि हम वर्ष 2018-2019 को गोल्डेन जुबली वर्ष के रूप में मना रहे हैं और पौधरोपण कर हम इसे यादगार बना देंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल संपूर्ण देश के विभिन्न क्षेत्रों में चल, अचल और देश की निधि की सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करती है। इस वर्ष इस संस्था के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस गोल्डन जुबली वर्ष को हम हर जगह यादगार बनाना चाहते हैं। इसके तहत हमारे सभी जवान पौधरोपण का काम कर रहे हैं। आज के परिवेश में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधों को लगाना अति आवश्यक है। इसी कारण सीआईएसएफ ने यह पहल की है। सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने चाहिए। बताया कि गत वर्ष भी वन महोत्सव सप्ताह के तहत कुल 1250 पौधे रोपे गए थे। इस मौके पर ओपियम फैक्ट्री के प्रबंधक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।