{"_id":"5b40ff304f1c1bc3248b4f90","slug":"161530986288-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुर्की अगाद गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ जान से मारने की तहरीर थाने में दी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा मुहम्मदाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह 9.45 बजे वाट्सएप ग्रुप पर मैंने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को लिखकर बताया कि जो शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, वरना कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 9.52 बजे मेरे मोबाइल पर ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने फोन कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
...
विज्ञापन
...