{"_id":"5b2947e94f1c1bda6e8b8e4d","slug":"161529432041-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष जताया
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने आश्वासन के बावजूद लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
कहा कि सहमति के बाद भी कई मांग लंबित हैं। मांग पूरा न किए जाने से संघ में रोष है। कर्मचारी हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। जिला मंत्री रामलखन राम, तहसील उपाध्यक्ष विजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, शशिकांत, रामजन्म चौहान, ओमकार लाल श्रीवास्तव, महामुनि चौरसिया, द्वारिकानाथ दुबे, राजकपूर, केशवलाल तथा बेनीमाधव सिंह ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता उदय प्रताप यादव एवं संचालन रमेश राम ने की। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांध कर तहसील में कार्यरत लेखपाल धरना पर बैठ गए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से नाराज होकर संघ को धरना देने को बाध्य होना पड़ा है। लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। शासन स्तर पर मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को धार दी जाएगी। इस मौके पर दयाशंकर सुरेंद्र कुमार राजनारायण सिंह रामविलास राम रमेश राम रमराज राम बेचू राम मंतोष कुमार सुनील यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे। सैदपुर एवं औड़िहार संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील इकाई से जुड़े लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। काली पट्टी बांध कर शासन की नीतियों को लेकर विरोध जताया। धरनारत लेखपालों ने अपनी मांगों से संदर्भित मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, ऋषिकेश राम, मुहम्मद शाहिद, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र श्रीवास्तव, नीतू सिंह, पूजा सिंह, राधा यादव, अनुराधा यादव, अर्चना मौर्य आदि उपस्थित थे। संचालन रमेशचंद्र ने किया।