फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एडीजी लॉ एंड आर्डर ने की अफसरों से पूछताछ

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने की अफसरों से पूछताछ

Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड आर्डर ने की अफसरों से पूछताछ

विज्ञापन
गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बीच अपराध और अपराधियों की नकेल कसने के लिए शासन की ओर से जारी गाइड लाइन की चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएम के बालाजी भी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने माफियाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ पेशेवर अपराधियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। साथ ही पुलिस कस्टडी से छूटने के बाद अपराध करने वालों को चिह्नीकरण करने का निर्देश भी दिया। अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों का सफाया करने के उद्देश्य से जनपद की पुलिस को सक्रिय बनाने के लिए अब महकमे के उच्चाधिकारियों ने कमर कस ली है। खासकर महिलाओं और युवती के साथ आए दिन हो रहे अपराध को काफी संवेदनशील बताते हर हाल में अंकुश लगाने का निर्देश दिया। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी। सूत्रों की माने तो महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अपराध पर काबू पाने के लिए शत-प्रतिशत परिणाम के लिए सरकार एंटी रोमियो स्क्वायड को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। समीक्षा बैठक के दौरान एसपी सोमेन वर्मा, एसपी सिटी प्रदीप दूबे, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी हृदयानंद सिंह, सीओ कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज, सीओ जमानिया आरबी सिंह, सीओ सैदपुर मन्नी लाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed