{"_id":"5a904fae4f1c1b4f588ba64f","slug":"161519407022-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई शिक्षकों ने संघ के बैनेर तले दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई शिक्षकों ने संघ के बैनेर तले दिया धरना
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों कार्यालय के बाहर धरना दिया। साथ ही सीएम और मुख्य सचिव को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे ने धरने को समर्थन देते हुए सरकार की कर्मचारी शिक्षक विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कर्मचारियों से भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। संजय राय ने कहा कि अनुदेशक को कार्यदेशक के पद पर किया जाए। कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-2 के पद पर तैैनात किया जाए। हर हाल में वर्ष 2005 से 2008 के मध्य नियुक्त अनुदेशकों का स्थाईकरण किया जाए। यहीं नहीं अनुदेशकों का प्रारंभिक ग्रेड वेतन 4600 रुपये किया जाए। अनुदेशकों और कार्यदेशकों का पदनाम परिवर्तन किया जाए। साथ ही नवनियुक्त अनुदेशकों को सीआईटीएस प्रशिक्षण के दौरान वेतन दिया जाए। सीएम और मुख्य सचिव को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपने के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि 8 मार्च को धरना आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संजय, कैलाशनंद, ओमप्रकाश यादव, अमित श्रीवास्तव, अरुण सिंह, अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, सुनील सिंह, मिश्री लाल, सुभाष सिंह, चंद्रिका यादव, अतुल राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशीष चौहान एवं संचालन मंत्री संजय कुमार राय ने किया।