फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाए

मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाए

Fri, 09 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाए
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पीरनगर स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें 12 फरवरी को वाराणसी में होने वाले मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडलीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाए। उन्होंने प्रदेश कमेटी की ओर से निर्देशित कार्यक्रम को पढ़कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुनाया। कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाग लेना आवश्यक है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, अरविंद मिश्र, परवेज अहमद खां, केशव सिंह, आशुतोष गुप्ता, शेर खां, सौरभ वर्मा, रवि सिन्हा, देव नारायण सिंह, केशव राय, जंघई सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed