{"_id":"5a394dfc4f1c1ba12d8b9a6c","slug":"161513704956-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने व्यवसायिक कार्य में लिप्त चार ट्रैक्टरों को सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने व्यवसायिक कार्य में लिप्त चार ट्रैक्टरों को सीज किया
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम से एआरटीओ विनय कुमार ने डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस के साथ छापेमारी करके सीमेंट लदे चार ट्रैक्टर को धर दबोचा। ट्रैक्टरों को सीज कर उन पर 32-32 हजार का जुर्माना लगाया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई।
एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सीमेंट लादकर चार ट्रैक्टरों पर व्यवसायिक कार्य किया जा रहा था। बिना वैध प्रपत्रों के ढुलाई का कार्य ट्रैक्टर-ट्राली से किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि चारों ट्रैक्टर-ट्राली पर 150 के आस-पास सीमेंट की बोरी लदी हुई थी। कृषि कार्य के नाम पर हो रहे व्यवसायिक कार्य पर पूर्ण रुप अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और एआरटीओ विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से कृषि कार्य के बदले व्यवसायिक कार्य में लगे ट्रैक्टर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रैक्टरों को सीज कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इस मौके पर सीओ सिटी हृदयानंद सिंह, राजेश कुमार, टीएसआई सुशील त्रिपाठी, कोतवाल राजीव सिंह, एसआई नसीम अख्तर आदि मौजूद रहे।