{"_id":"5a21920f4f1c1b78548c0a39","slug":"161512149519-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा ने बनाई थी अपनी एक अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा ने बनाई थी अपनी एक अलग पहचान
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के गांधी के नाम से विभूषित रामकरन यादव दादा की पांचवी पुण्यतिथि इशोपुर -सिधौना स्थित रामकरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जीवंत कार्यशैली के बल पर उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि गांव के खेत खलिहानों से अपना राजनीतिक सफर तय करने वाले दादा ने अपनी ऊंची पकड़ को मजबूती से संभाल कर रखा। विधायक सुभाष पासी ने कहा अब वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें एवं कार्य शैली लोगों की जेहन में आज भी ताजा हैं। श्रद्धांजलि समारोह में एमएलसी विजय यादव, वरिष्ठ नेता हरिनाथ यादव, संजय सिंह, अर्जुन राय, जय सिंह यादव पप्पू, पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, जयकिशन साहू, ग्राम प्रधान अजय यादव, मुन्नीलाल पांडेय, अक्षर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीना पासी आदि उपस्थित थीं। संचालन राघवेंद्र मिश्रा ने किया।
...