फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लौह पुरुष की जयंती पर एकता एवं अखंडता का लिया संकल्प

लौह पुरुष की जयंती पर एकता एवं अखंडता का लिया संकल्प

Tue, 31 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
लौह पुरुष की जयंती पर एकता एवं अखंडता का लिया संकल्प
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को कार्यालय समता भवन पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव ने सरदार भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने भारत के उप प्रधानमंत्री के रुप में भारतीय संघ के साथ सैकड़ों रियासतों का विलय किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन का महान नेता बताते हुए कहा कि वह अन्याय के विरुद्ध रहने के साथ उसके खिलाफ आवाज उठाते रहे। इस मौके पर सुधीर यादव, गोपाल यादव, परशुराम बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील यादव, चंद्रिका यादव, राहुल सिंह, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटले की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज, डॉ. शिवकुमार, डॉ. बीएन पांडेय आदि मौजूद रहे। गौरी शंकर पब्लिक स्कूल की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्थापक राजेश्वर सिंह, रीता सिंह, डॉ. मुहम्मद अली खान, भारती पांडेय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबिहा संवाददाता के अनुुसार लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर असावर स्थित नाथजी मठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अलका राय के प्रतिनिधि मनोज राय और युनियन बैक के एलडीएम मिथिलेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संपूर्णानंद उपाध्याय, श्यामराज तिवारी, सनातन राय संजय राय आदि मौजूद रहे।

जमानिया संवाददाता के अनुसार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती स्थानीय तहसील परिसर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनाई गई। इस मौके पर ब्लाकध्यक्ष बालेश्वर सिंह, खुर्शीद सिद्दीकी, राघव नंद पांडेय मौजूद रहे। स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती कृतज्ञता पूर्वक राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में में मनाया गया। इस मौके पर हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शरद कुमाञर, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। सुहवल संवाददाता के अनुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय गांव की देवी मंदिर परिसर से एकल विद्यालय के तत्वावधान में हिंदी निबंध, रन फार यूनिटी, पद यात्रा सहित प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर संजय कुमार, शिवप्रकाश राय, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed