{"_id":"59da6f5f4f1c1b0d698b4adc","slug":"161507487583-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कृषकों को वितरित किया ऋण माफी प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कृषकों को वितरित किया ऋण माफी प्रमाण-पत्र
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उप्र फसल ऋण मोचन योजना के तहत कृषि ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरण योजना का उद्घाटन रविवार को कांशीराम आवास बड़ीबाग चुुंगी के परिसर में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सदर से कुल 1913 कृषकों का ऋण मोचन हुआ जिसमें 1217 को जनपदीय कैंप में एवं शेष 500 कृषकों को आज तहसील स्तर पर ऋण माफी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. बलवंत ने कहा कि किसानों के लिए सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैैं। लघु एवं सीमांत किसानों के उन्नयन एवं सतत विकास के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की गयी है। यह योजना प्रधानमंत्रीजी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने का एक सार्थक कदम है। जिले में कुल ऋणी कृषकों की संख्या 74554 है। प्रथम चरण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कुल 11691 लाभार्थी अर्ह पाए गए, जिनके खाते में धनराशि प्रेषित की गयी। इसके वितरण का कार्य कैंप के जरिए किया जा रहा। उन्होंने कहा कि ऋण माफी भाजपा के संकल्प पत्र में था जिसमें किसानों का कर्ज माफ हुआ। रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो अपने वादे किये थे वह पूरा कर रही है। उप जिलाधिकारी सदर विनय कुमार गुप्ता ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, उद्यान अधिकारी, एआर सहकारिता एवं किसान ऋण मोचन से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।