{"_id":"59d911b34f1c1b76678b491e","slug":"161507398067-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन कारोबारी ने अपने आप को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन कारोबारी ने अपने आप को मारी गोली
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी एक गन कारोबारी ने शनिवार की रात किसी कारणवश अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी गर्दन में गोली मार ली। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जमानिया स्टेशन निवासी उदयनारायण सिंह के पुत्र रुद्रेश सिंह (52) की स्टेशन पर ही गन की दूकान है। माता-पिता डेवड़ी गांव में रहते हैं। जबकि यहां पर रुद्रेश और उनकी पत्नी ज्ञानती रहती है। रात में करीब आठ बजे रुद्रेश ने किसी कारणवश अपने कमरा में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गले में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर कमरे में पहुंची और पति को लहुलूहान देख चीखने-चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सीओ आरबी सिंह, कोतवाल राजाराम और चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि गन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मारी है। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। इस बात का पता अभी नहीं चल सका है कि कारोबारी ने किस वजह से यह कदम उठाया। घटना को लेकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन