{"_id":"5970ed014f1c1b3e148b4589","slug":"161500572929-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका राज्यसभा सांसद का पोस्टर 17-31-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका राज्यसभा सांसद का पोस्टर 17-31-21
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद रामनरेश अग्रवाल द्वारा राज्यसभा में हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों नाराजगी व्यक्त की। नाराज छात्रों ने गुरुवार को पीजी कॉलेज गेट पर छात्र नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सांसद का पोस्टर फूंका।
इस अवसर पर छात्र नेता शुभण प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामनरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में हिंदु देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को ऐसे नेताओं को पार्टी से सदैव के लिए बाहर कर देना चाहिए। सांसद की बयान की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। नगर मंत्री अभिनंदन केशरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद ने विवादित बयान देकर सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया है, जो किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं है। हिमालय जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से 1992 में मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए रामभक्तों पर गोली चलवाने का काम किया था, उसी प्रकार बयान देकर राज्यसभा सांसद ने राम भक्तों का अपमान किया है। सांसद का पोस्टर फूंकने वालों में अनुराग त्रिपाठी, अमन सिंह, सत्यार्थ, नवीन प्रताप सिंह, राहुल कुमार मौर्या, आजम खान आदि शामिल थे।