फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 to 18 hours will soon power

जल्द 16 से 18 घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 08 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
16 to 18 hours will soon power
 क्षेत्र के गोहदा गांव स्थित नवनिर्मित 33/11 केवीए उपकेंद्र का लोकार्पण शनिवार की शाम पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में पूरे विधानसभा को आत्मनिर्भर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। 5-6 महीने में क्षेत्र के लोगों को 16 से 18 घंटे  तक बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। इतने बड़े स्तर पर आजादी के बाद से बिजली पर अब तक कभी कार्य नहीं हुआ था। किसी काम को बनाने के लिए सौ लोगों की आवश्यकता होती है, लेकिन बिगाड़ने के लिए एक ही व्यक्ति काफी होता है।
विज्ञापन


 इतिहास की बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को जानने एवं समझने के लिए दिलदारनगर में एक म्यूजियम का निर्माण जल्द कराया जाएगा। क्षेत्र के इतिहास को समेटने का प्रयास करने के साथ ही इस शानदार इतिहास को सभी पर्यटकों को बताने का प्रयास किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक धरोहर साबित होगा। इस मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, अमरेश सिंह, दीपू सिंह, डा. समीर सिंह, डा. सानंद सिंह, सतीश सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed